रांची. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी चुनू मुंडा उर्फ राकेश को प्रत्यार्पण औऱ पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वास अनुदान के रुप में दो लाख रुपए की राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. ज्ञात हो कि आत्मसमर्पण करने वाला भाकपा माओवादी का सदस्य चुनू मुंडा पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के टाटू का रहनेवाला है.

