हजारीबाग: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा में माओवादियों ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाएं हैं. वहीं लोगों ने कहा कि पोस्टर माओवादियों के द्वारा नहीं शरारती तत्वों के द्वारा चिपकाया जाता है. पोस्टरबाजी जिला पुलिस व प्रशासन को परेशान करने के लिए किया जा रहा है. सुचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी तक ये किसने किया है इसका पता नहीं लगाया जा सका है.
बता दें कि 14 दिसंबर को हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र और केरेडारी थाना क्षेत्र के नवाखाप व चट्टीबरियातू गांव में नक्सलियों ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाएं थे. पोस्टरबाजी कर टीपीसी के द्वारा चिपकाए गए पोस्टर में लिखा है कि नक्सली जांच के नाम पर एनआईए के ओर से विस्थापित प्रभावित निर्दोष आम जनता को मारपीट फर्जी मुकदमा करना बंद करें.
इसके अलावा पोस्टर में कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद रखने की धमकी दी थी. विस्थापित प्रभावित निर्दोष आम जनता को मारपीट फर्जी मुकदमा करना बंद करें.

