रांचीः पीरटांड़ (गिरीडीह) के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर और जयनगर में देर रात भाकपा माओवादियों ने पोस्टर और बैनर लगा दिया. पोस्टर और बैनर के माध्यम से माओवादियों ने युवक-युवतियों से संगठन से जुड़ने की अपील की है.
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पोस्टर और बैनर लगाये जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इधर, नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है. कई ईलाकों में सर्च अभियान भी चलाए जा रहे हैं.

