BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामाजिक कार्यकर्ता को माओवादियों ने नए साल में दी जान से मारने की धमकी

by bnnbharat.com
December 25, 2020
in समाचार
ठगी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने पकड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

नक्सलियों ने मंत्री, विधायक, नेता और अधिकारियों के प्रति भी असंवैधानिक भाषा का किया प्रयोग

चतरा: चतरा में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सलियों ने नेताओं के नाम पोस्टरबाजी कर दहशत फैला दिया है. सदर थाना क्षेत्र के चतरा रांची मुख्य पथ एनएच 99 पर स्थित बधार भगवनिया गांव में आधा दर्जन स्थानों पर माओवादियों के नाम पर पोस्टरबाजी की गई है.

पोस्टर के माध्यम से बधार के पंचायत समिति सदस्य के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता उमा साव और राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह अंसारी को बिचौलिया गिरी छोड़ने की चेतावनी दी गई है. साथ ही उन्हें वोट के नाम पर ग्रामीणों को डराने धमकाने की आदतों से बाज आने की चेतावनी भी दी गई है. कहा गया है कि मंत्रियों नेताओं विधायकों और अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीण जनता को प्रताड़ित करना बंद नहीं करते हैं तो नए साल में 6 इंची छोटा कर परिवार से दूर भेज दिया जाएगा.

पर्चा में नक्सलियों ने मंत्री, विधायक, नेता और अधिकारियों को भी चोर बताया है. साथ ही पूंजी पतियों को भी होश में आने की बात कही है. लंबे अरसे के बाद इलाके में माओवादी दस्तक से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ मौके पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने सभी पर्चा को बरामद कर मामले की जांच में जुट गए है. हालांकि पोस्टर बाजी की घटना को स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं.

पोस्टर में जिन लोगों का जिक्र किया गया है उनका मानना है कि लंबे अरसे से गांव में चल रहे भूमि विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों के द्वारा पोस्टर बाजी की गई है. बाहर हाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आखिर क्यों होता है इस्लाम में ईसा मसीह का इतना आदर?

Next Post

पुल 96 लाख का और डायवर्सन 1.55 करोड़ का

Next Post
165 करोड़ की लागत से दुमका मयूराक्षी नदी पर बनेगा पुल

पुल 96 लाख का और डायवर्सन 1.55 करोड़ का

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d