BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

13 मार्च वर्ल्ड स्लिप डे: जानें अच्छी और भरपूर नींद लेने के फायदें

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
13 मार्च वर्ल्ड स्लिप डे: जानें अच्छी और भरपूर नींद लेने के फायदें
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  13 मार्च का वर्ल्ड स्लिप डे (World Sleep Day 2020) मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोगों को अच्छी नींद लेने और इसके फायदें को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है. हम अक्सर देखते और सुनते हैं कि अच्छी नींद नहीं लेने की वजह से लोग कई समस्याओं से जूझते रहते हैं. ऐसे में स्लीप डे के मौके पर नींद से होने वाली बीमारी और फायदें के बारे में लोगों को बताया जाता है. लोगों को नींद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही वर्ल्ड स्लीप डे कमेटी ऑफ द वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की ओर से हर साल वर्ल्ड स्लीप-डे मनाया जाता है. इसके आयोजन के लिए हर साल 13  दिन निर्धारित किया गया है.

हेल्दी रहने के लिए हमें रात को अच्छी नींद की जरूर होती है. लेकिन कुछ लोग नींद ना आने की समस्या से जुझते है. वह लोग इस समस्या के पीछे छिपे कारण को नहीं जानते. नींद ना आने के पीछे सबसे बड़ा कारण है तवान ग्रस्त होना, ज्यादा सोचविचार करना, रात में टीवी और फोन का इस्तेमाल करना, जंक फूड ज्यादा खाना.

वहीं नींद ना आने के चलते हमारा शरीर अनेकों बीमारियों का शिकार हो जाता है. हम इस समस्या को दूर करने के लिए अनेक प्रकार की दवाइयों का इस्तेमाल करने लगते हैं. क्या आप जानते हैं कि इन दवाइयों का हमारे शरीर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि बिना दवाइंयों के आप नैचुरल तरीकों से अच्छी नींद ले सकते हैं और अपने शरीर को हेल्दी रख सकते हैं.

मेडिटेशन 

रात को पूरी तरह से नींद ना आने के दो मुख्य कारण हैं तनाव और एंग्जायटी. मेडिटेशन से हम रात को नींद ना आने की समस्या को दूर कर सकते हैं. बता दें जब आप प्रतिदिन मेडिटेशन करते हैं तो आपके मन से तनाव और एंग्जायटी दूर होती है.

कैफीन से दूरी

कुछ लोगों को दिन में कई बार चाय और कॉफी पीने की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और कॉफी में कैफीन मौजूद होता है. जो आपकी नींद को खराब करता है. बेहतर है कि रात में इन चीजों से दूरी बनाए रखें. संभव हो तो रात में एक गिलास दूध लें.इससे आपका नर्वस सिस्टम रिलैक्स होगा और आपको अच्छी नींद आएगी.

वॉर्म बाथ  

रात में बेड पर जाने से पहले हल्के गुगगुने पानी से नहाएं. कुछ देर से लिए गुनगुने पानी में पैरों को डुबो कर रखें. इससे आपका तनाव कम होगा और आपको अच्छी नींद आएगी.

सुबह जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर हेल्दी रहता है . रात को अच्छी नींद लेने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें, दिन में सोने से बचे. अपनी दिनचर्या में बदलाव कर आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं.

किसको कितना सोना चाहिए?

आमतौर पर वयस्कों को सात से 9 घंटे एक रात में सोना चाहिए. लेकिन एथलीट्स को 10 घंटे तक सोना चाहिए. इससे उनकी परफॉर्मेंस अच्छी हो सकती है. असल में उनके शरीर में एनर्जी को रीस्टोर होने और मसल्स की मरम्मत के लिए अधिक सोने की जरूरत होती है.

एक स्टडी के मुताबिक, एक इंसान को फिट रहने के लिए रोजाना 6-8 घंटे सोना जरूरी है. अगर उचित रूप से नींद नहीं लेते हैं तो दिल की बीमारियों, अवसाद और डायबीटीज का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा  अच्छी तरह सोने वाले लोगों की याददाश्त अच्छी होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर ने पर्चा भरा

Next Post

राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रत्याशी, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक: अरुण सिंह

Next Post
राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रत्याशी, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक: अरुण सिंह

राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रत्याशी, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक: अरुण सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d