रांची: मेरिको सफोला कम्पनी ने सीएम किचन को 1000 लीटर सफोला तेल डोनेट किया है. कार्यालय सभागार में उपायुक्त राय महिमापत रे और उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल को राउंड टेबल इंडिया के सदस्य और मेरिको सफोला कम्पनी रांची के अक्षोय डिस्ट्रिब्युटर से कुणाल जैन ने 1000 लीटर तेल सौंपा.
आपको बताएं कि सीएम किचन रांची ज़िला प्रशासन और राउंड टेबल इंडिया के संयुक्त प्रयास से मोराबादी के रूईन हाउस में चल रहा है. सीएम किचेन के लिए 1000 लीटर तेल देने पर उपायुक्त राय महिमापत रे ने मेरिको सफोला को धन्यवाद दिया.
कम्पनी जनसेवा मुहिम से जुड़ने पर काफ़ी उत्साहित है. तेल के इस्तेमाल से खाने की गुणवता और पौस्टिकता और भी बढ़ जाएगी. अभी तक सीएम किचन से 160000 ज़रूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाया गया है.
इस दौरान स्मिता मट्ट और राउंड टेबल रांची से अनिरुध बुधिया, सिद्धार्थ चौधरी, राहुल अग्रवाल, कुणाल जैन उपस्थित थे.

