जमशेदपुर: कदमा मेरिन ड्राइव के पास सोमवार की रात हुई कान्हू स्वाइन गोलीकांड मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है. घायल कान्हू स्वाइन का TMH में इलाज चल रहा है. अब तक उसकी जांघ में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी है. वहीं, घायल के बयान पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों पंर केस दर्ज किया गया है. बताते चलें कि जख्मी युवक आपराधिक छवि का है और जेल जा चुका है.
कदमा मेरिन ड्राइव घोड़ा चौक के पास दोस्त पुरुषोत्तम के साथ बैठे कान्हू स्वाइन को सोमवार की रात 11.30 बजे गोली मारी गई थी. कान्हू ने कहा- काली बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे गोली मारी है. उन्होंने मंकी टोपी पहन रखा था.
कान्हू दोस्त के साथ शराब पी रहा था. तभी बाइक से आए बदमाशों ने गाली मार दी. घटना की जानकारी मिलने पर कदमा पुलिस पहुंची. मालमू हो कि घायल कान्हू साकची उत्कल एसोसिएशन के पास वर्ष 2010 में शंभू पर फायरिंग करने के आरोप में जेल जा चुका है. उस पर 5 मामले दर्ज हैं.

