BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाजार में जोरदार गिरावट, 495 अंक फिसलकर 50400 के नीचे कारोबार कर रहा सेंसेक्स

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
बाजार में जोरदार गिरावट, 495 अंक फिसलकर 50400 के नीचे कारोबार कर रहा सेंसेक्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.78 अंक (0.03 फीसदी) की तेजी के साथ 50905.54 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.30 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 14999.05 के स्तर पर खुला. 996 शेयरों में तेजी आई, 409 शेयरों में गिरावट आई और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसके बाद सुबह 11.14 बजे बाजार में जोरदार गिरावट आई. सेंसेक्स 495.45 अंक (0.97 फीसदी) नीचे 50394.31 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी में भी गिरावट आई और यह 124.60 अंक (0.83 फीसदी) की गिरावट के साथ 14857.15 के स्तर पर पहुंचा. इस सप्ताह शेयर बाजार किसी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक रुझानों का अनुसरण करेंगे और अनुमान है कि इस दौरान बाजार की चाल सीमित दायरे में रहेगी. विश्लेषकों ने बताया कि मासिक डेरिवेटिव सौदों को काटने के चलते उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है. बाजारों के सुस्त और सीमित दायरे में बने रहने का अनुमान है. निवेशकों को प्रमुख सूचकांकों में सावधानी से कारोबार करना चाहिए और वैश्विक बाजारों में किसी भी घटनाक्रम को ध्यान में रखना चाहिए. पिछले सप्ताह बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 फीसदी की गिरावट आई.  बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.23 लाख करोड़ रुपये घटा गया. पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई. शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बढ़त दर्ज की. वहीं सबसे ज्यादा गिरावट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में हुई और इसका बाजार मूल्यांकन 44,672.14 करोड़ रुपये घटकर 11,52,770.11 करोड़ रुपये रह गया. दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले. वहीं टाटा स्टील, कोल इंडिया, गेल, बीपीसीएल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर खुले. सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और रियल्टी की शुरुआत गिरावट पर हुई. वहीं मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी, मेटल और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले. प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 11.96 अंक (0.02 फीसदी) नीचे 50,877.80 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 49.20 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 15,031.00 के स्तर पर था.पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 222.82 अंक (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,101.87 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी 64.50 अंक यानी 0.43 फीसदी नीचे 15,054.50 के स्तर पर खुला था. शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 434.93 अंक (0.85 फीसदी) नीचे 50889.76 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 14981.75 के स्तर पर बंद हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गवर्नर ने हिंदू युवतियों के इस्लाम में धर्मांतरण पर मांगी रिपोर्ट

Next Post

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

Next Post
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d