बोकारो में तीन दिन से हो रही बारिश के बीच धनतेरस का बाजार गुलजार है .ऑटोमोबाइल का कारोबार 80 करोड़ से भी ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है . वहीं सर्राफा बाजार की बात की जाए तो यहां भी ख़रीददारी जमकर हो रही है. कुल मिलाकर कहा जाए तो ऑटो सेक्टर में उछाल आया है वहीं सड़क किनारे छोटे दुकानदारो को इस वर्षा से काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इस साल ऑटो मार्केट में भारी उछाल देखने को मिल रही हैं. लगभग 30 करोड़ के दोपहिया वाहनो की एडवांस बुकिंग की गयी है जिसमें 300 से अधिक चार पहिया गाड़ियो की बुकिंग की जा चुकी. कहा जा रहा है कि छोटे गाड़ियो में 5.40 करोड़ के व्यवसाय की उम्मीद हैं.
वहीं छोटे बाईक टीवीएस शो रुम की बात की जाए तो 250 बाईक की बुकिंग हुई है और अनुमान लगाया जा रहा कि दो करोड़ 50 लाख का व्यवसाय होगा. इसी तरह अन्य शोरुम की स्थिति भी धनतेरस को लेकर गुलजार है. सर्राफा व्यवसाय की बात की जाए तो कहा जा रहा है कि पूरे जिले में 20 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं इलेक्ट्रोनिक,बर्तन,फर्नीचर आदि के सामानों की भी खरीददारी लोगो के द्वारा की जा रही है.

