BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली को लेकर बाजार की रौनक बढ़ी

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in Uncategorized
होली को लेकर बाजार की रौनक बढ़ी

होली को लेकर बाजार की रौनक बढ़ी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: होली को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है, हालांकि कुछ दुकानदारों का कहना है कि पुराने समय की बजाय इस बार होली के बाजार में कोई खास रौनक नहीं दिख रही है.

दुकानदारों ने कहा कि इस बार होली का बाजार काफी मंदा है. बाजार में ग्राहकों की सख्यां भी काफी कम दिखाई पड़ रही है. जबकि होली के त्योहार में मात्र एक सप्ताह का समय शेष है. अब तक थोक बाजार में होली के रंग, अबीर, पिचकारी, गुलाल की 20 प्रतिशत की बिक्री मानी जा रही है.

बिक्री नहीं होने की वजह से कई थोक दुकानदार अपने सामनों को कम रेट पर बेच कर स्टॉक खत्म कर रहे हैं. वहीं खुदरा होली बाजार में भी अब तक रंग, पिचकारी, अबीर मुखौटा की बिक्री नहीं के बराबर है. राजधानी में इस बार होली बाजार में देशी पिचकारी, अबीर, गुलाल व रंग की मांग देखी जा रही है. दुकानदारों ने बताया कि चीन में कोरोना वायरस की वजह से चीन के सामनों को यहां के व्यापारियों ने नहीं मंगवाया है. लगातार ग्राहकों की मांग इंडियन उत्पादों की ओर बढ़ रही है. इस बार पूरी तरह से होली बाजार में इंडियन माल की ही मांग रहेगी. आकर्षक रंगों व डिजाइन के पिचकारी कई रंग-बिरंगी व आकर्षक डिजाइनों की पिचकारी की व्यवस्था दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए की है. इनकी कीमत पांच रूपये से लेकर 400 रुपये तक है.

पिचकारी में बोतल, स्प्रेबोतल, स्प्रेमशीन, बैट, रोकेट, मिक्की माउस,रोबट के अलावा कई अन्य प्रकार की डिजाइनों की पिचकारी उपलब्ध है. होली को लेकर कई प्रकार के मुखौटा ग्राहकों के लिए लाए गये है. इसमे साधु, नरेंद्र मोदी, बंदर, मिक्की माउस, टार्जन के अलावा कई अन्य प्रकार के मुखौटा 10 रुपये से 150 रुपये तक की दर पर उपलब्ध हैं. 

होली को लेकर बाजार में कई प्रकार के टोपी व बाल ग्राहकों के लिए लाये गए हैं. इसमे मेरा नाम जोकर, नवाजी टोपी, नेट टोपी, बंदर टोपी के अलावा कई अन्य प्रकार की टोपियां ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है. इसके अलावा कई प्रकार के बाल मे ऋर्षि मुनि, नारद, चोटी, रंग-बिरंगे बाल के अलावा कई अन्य प्रकार की दाढ़ी, मूंछ इस बार होली बाजार में ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेम सागर मुंडा की हत्या के विरोध में पिपरवार रहा बंद

Next Post

किसानों की समस्याओं का समाधान करें झारखंड सरकार: किसान सभा

Next Post
किसानों की समस्याओं का समाधान करें झारखंड सरकार: किसान सभा

किसानों की समस्याओं का समाधान करें झारखंड सरकार: किसान सभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d