नई दिल्ली: आज शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 32.98 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 41,905.71 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.70 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,353 के स्तर पर खुला. इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स पहली बार 42,000 के पार पहुंच गया. इसमें 134.58 अंकों की तेजी आई. वहीं निफ्टी 32.35 अंकों की तेजी के बाद 12,375.65 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा.
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, गेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, जी लिमिटेड, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले. वहीं वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन, टाटा मोटर्स, एम एंड एंम और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले.
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले. इनमें ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फार्मा और आईटी शामिल हैं.
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था. सेंसेक्स 52.01 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 41,924.74 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 12,347.10 के स्तर पर था.
डॉलर के मुकाबले 70.79 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.79 के स्तर पर खुला. पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.82 के स्तर पर बंद हुआ था.

