हजारीबाग :स्थानीय मार्खम कालेज में एनएसएस के तत्वावधान में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने परिसर में अनचाहे जहरीले पौधे गाजर घास ( पार्थेनियम पौधे) का पूर्णरूपेण उन्मूलन किया। सफाई अभियान में छात्रों में काफी उत्सुकता देखी गई। छात्रों ने परिसर के अंदर अवांछित पौधे एवं कूड़े-कचरे की भी सफाई की।
सभी साफ किए हुए कचरे को एक जगह एकत्रित किया गया। इस दौरान कालेज के शिक्षक,कर्मचारी तथा छात्रगण उपस्थित थे। इधर एनसीसी के बैनर तले एनसीसी कैडेट्स ने परिसर में अनचाहे पौधों की जड़ें से उखाड़कर परिसर की सफाई की। कैडेट्स ने एकत्रित किए गए कूड़े- कचड़े को उठाकर एक जगह एकत्रित किया।

