दतिया: विवाह वाटिका संघ की बैठक शिव उमा मैरिज गार्डन में बृजेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में समस्त मैरिज गार्डनों के संचालक उपस्थित रहे बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिन उपभोक्ताओं के शादी समारोह लॉकडाउन के चलते गार्डन में संपन्न नहीं हो सके उनके द्वारा दी गई अग्रिम राशि गार्डन संचालक वापस ना करके उपभोक्ताओं के रिश्तेदारों परिचितों के गार्डन में आयोजित होने वाले समारोह में समायोजित करेंगे. इसी के साथ बैठक में कई अहम निर्णय भी लिए गए.
बैठक में राजीव दीक्षित, केपी खरे, विक्रम सिंह बुंदेला, राजेंद्र सिंह परमार, संघर्ष यादव, रोहित यादव, ओमप्रकाश सिजरिया, मंगेश खरे , राजेंद्र सेन, दीपक साहू, राजाराम पहलवान, रमेश कुशवाहा, रतन कुशवाहा, अयोध्या कुशवाहा, उदय श्रीवास्तव, सुनील सरराफ, रविंद्र कुमार, हनीफ खान, चंद्रभान, निन्नी मिश्रा आदि मौजूद रहे.

