लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्तीं अलौदी गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि एस्बेस्टस के मकान में छत की लकड़ी में रस्सी बांध कर विवाहिता का शव झूलता मिला.
मृतक की पहचान अलौदी गांव निवासी रूपेश उरांव की पत्नी जीतमनी उरांव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी. पति को शराब सेवन नहीं करने के लिए हमेशा मना करती थी, पर पति बात नहीं मानता था.
शराब सेवन को लेकर 8 दिन पहले भी पति से झगड़ा हुआ था. जिसके कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

