अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के घुघली थाने के बसंतपुर गांव केजरीवाल बडौरा टोले पर चांदनी पत्नी सत्येंद्र ने पारिवारिक कलह की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मौके पर तुरंत घुघली थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला अभी संदेहास्पद है. पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी. अगर कोई और वजह मिलती है तो दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा. महिला के घर वालों और रिश्तेदारों को पुलिस ने कहीं भी बिना सूचना दिए जाने से मना कर दिया है.

