कोरोना महामारी से संकट से उत्पन्न स्थिति पर विशेष चर्चा
रांची: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में मंगलवार को कोरोना महामारी संकट से उत्पन्न स्थिति पर एक घंटे की विशेष चर्चा हुई. विशेष वाद-विवाद पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में जनकल्याण के लिए काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को वे शहीद का दर्जा देते है.
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है, राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर अच्छी है और मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से काफी कम है.

