BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भगवान बिरसा मुंडा की शहादत अंग्रेजी दासता के खिलाफ एवं झारखंड की संस्कृति और सम्मान के लिये: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
भगवान बिरसा मुंडा की शहादत अंग्रेजी दासता के खिलाफ एवं झारखंड की संस्कृति और सम्मान के लिये: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंगेजों की दासता एवं शोषण के खिलाफ लड़ते हुए अपने जान की बाजी लगा दी. प्रकाश ने आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किये.

भगवान बिरसा की कोकर स्थित समाधि स्थल पर महानगर भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित था. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय,राजू सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रकाश ने कहा कि अंग्रेजों ने न सिर्फ भारत को राजनैतिक रूप से गुलाम बनाया था बल्कि उनकी मंशा भारत की सांस्कृतिक पहचान,परंपरा को भी नष्ट करने की थी. लोभ और लालच के सहारे गरीबी, बीमारी का फायदा उठाकर धर्मांतरण के सहारे यहां की सांस्कृतिक पहचान पर प्रहार  करने की कोशिश की गई.

भगवान बिरसा ने अंग्रेजों के इस षड्यंत्र को नजदीक से समझा था. इसलिये उन्होंने इस षड्यंत्र से भी जनजाति समाज को बचाने का प्रयास किया.

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक आंदोलन के भी अग्रदूत थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मां भारती के सच्चे सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका शत शत नमन करती है.

प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा मां भारती के कोख से जन्मे बिरले सपूत थे, जिन्होंने आजादी के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन भी खड़ा किया. जनजाति समाज की शौर्य गाथा भारतीय संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय है.

भगवान बिरसा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, शिवपूजन पाठक, हेमंत दास, बालमुकुंद सहाय, योगेंद्र प्रताप सिंह, रवि भट्ट, बबन गुप्ता राहुल अवस्थी आदि शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में 11 गिरफ्तार, मायावती ने की CBI जांच की मांग

Next Post

अभी देना होगा अप्रैल और मई महीने का ट्यूशन फीस, रेस्ट पर निर्णय बाद में

Next Post
अभी देना होगा अप्रैल और मई महीने का ट्यूशन फीस, रेस्ट पर निर्णय बाद में

अभी देना होगा अप्रैल और मई महीने का ट्यूशन फीस, रेस्ट पर निर्णय बाद में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d