मध्यप्रदेश: शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा. सभी की आंखें नम थी. मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने शहीद सोनू यादव को पुष्प चक्र चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीँ सोनू यादव को सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

