रांची:- आज शहीद दिवस के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को झारखंड विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा स्मरण किया गया.
उनके स्मृति में 11ः00 बजे पूर्वाहन को विधानसभा के सचिव श्री महेंद्र प्रसाद के अगुवाई में को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. यह कार्यक्रम पुराने विधानसभा परिसर स्थित सभागार में आयोजित हुई.

