रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में चान्हो प्रखंड के चोरया गांव निवासी शहीद अभिषेक कुमार साहू के परिजनों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री को शहीद के परिजनों ने घर की बिगड़ती आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए आश्रितों को नौकरी व कृषि योग्य भूमि देने अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया.

