BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहीद सैट जवान के आश्रित को एक करोड़ की सहायता व एक आश्रित को नौकरी मिलेगी-डीजीपी

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
लोहरदगा पहुंचे डीजीपी , एक दिन पहले आइडी ब्लास्ट में शहीद हुआ था जवान
Share on FacebookShare on Twitter


लोहरदगा: झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा बुधवार को लोहरदगा पहुंचे और आईईडी ब्लॉस्ट की घटना के बाद ऑपरेशनल एक्शन प्लान पर चर्चा कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
डीजीपी नीरज सिन्हा हेलीकॉप्टर से लोहरदगा पहुंचे थे. उनके साथ एडीजी ऑपरेशन नवीन कुमार सिंह और आईजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह भी लोहरदगा पहुंचे थे. इन अधिकारियों द्वारा सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के ब्लास्ट घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों का मुआयना कर नक्सलियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से पुलिसिया कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की.
बाद में पत्रकारों से बातचीत में पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की वेलफेयर पॉलिसी के तहत शहीद जवान दुलेश्वर परास के आश्रितों को बीमा की राशि 45लाख और 25 लाख रुपये अनुग्रह राशि के अलावा शेष बचे सेवाकाल में मिलने वाली राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा. इस तरह से शहीद के आश्रित को करीब एक करोड़ रुपये के आसपास मिलेगी. इसके अलावा शहीद के एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी मिलेगी. घटना के बाद पुलिस की ओर से उठाये जाने वाले कदम के बारे में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशनल एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जाहिर तौर पर यह गोपनीय होता है और इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, लेकिन नक्सलियों को इस कायरना हरकत का माकूल जवाब दिया जाएगा.
गौरतलब है कि मंगलवार को लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जंगल में जिला पुलिस सीआरपीएफ और सैट 3 के जवानों के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान आईईडी ब्लास्ट में दुलेश्वर परास आईईडी बम की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गये थे. जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ कैंट स्टेशन में यात्री सुविधा का विस्तार सांसद जयंत सिन्हा ने रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री का किया उदघाटन

Next Post

श्रम मंत्री ने 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कठोन नदी पर पुल निर्माण का किया शिलान्यास

Next Post
समस्याओं का जल्द से जल्द होगा निदान: सत्यानंद भोक्ता

श्रम मंत्री ने 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कठोन नदी पर पुल निर्माण का किया शिलान्यास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d