BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TOQ के ट्रायल मुकाबले में मैरी कॉम ने निखत जरीन को 9-1 से हराया

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in समाचार
TOQ के ट्रायल मुकाबले में मैरी कॉम ने निखत जरीन को 9-1 से हराया

TOQ के ट्रायल मुकाबले में मैरी कॉम ने निखत जरीन को 9-1 से हराया

Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफायर्स के लिए ट्रायल मुकाबले में एमसी मैरी कॉम ने निखत जरीन को हरा दिया है. 51 किलोग्राम भार वर्ग के इस चर्चित मुकाबले में उन्हें 9-1 से जीत मिली.

आज दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में मैरीकॉम शुरू से ही हावी रही. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह चौथा मुकाबला था. इससे पहले दो मुकाबले मैरीकॉम ने अपने नाम किए थे, जबकि एक में जरीन को जीत मिली थी.

टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफायर मुकाबले चीन के वुहान में अगले साल 3 से 14 फरवरी तक होने हैं. मैरी कॉम छह बार विश्व चैंपियनशिप जीत चुकी हैं. वहीं, निखत जरीन ने इस साल एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.

मैरी कॉम ने इस साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और उन्हें इसी आधार पर ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में भेजे जाने की चर्चा थी.

इस आयोजन में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले बॉक्सर को ही ओलंपिक क्वालिफायर्स में सीधे एंट्री मिलती है. बाकी सभी खिलाड़ियों को ट्रायल मैच खेलने पड़ते हैं.

इसके बाद तब विवाद हो गया जब निखत जरीन ने नियमों का हवाला देकर मैरीकॉम से मुकाबले की बात कही. उन्होंने खेल मंत्री किरण रिजिजू को एक चिट्ठी लिखकर सवाल उठाया कि क्या मैरी कॉम इतनी बड़ी शख्सियत हैं कि उन्हें मुकाबले खेलने की जरूरत नहीं है. यही वजह है कि इस मुकाबले पर सबकी नजर थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्मार्ट व डिजिटल घड़ी पहनकर नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Next Post

गरीबों के बीच घूमघूम कर किया कंबल का वितरण

Next Post
गरीबों के बीच घूमघूम कर किया कंबल का वितरण

गरीबों के बीच घूमघूम कर किया कंबल का वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d