BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी मरियम को लगी पहली वैक्सीन

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी मरियम को लगी पहली वैक्सीन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देश के सभी राज्यों में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है. इसी कड़ी में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में रांची सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का शुभांरभ हुआ. झारखंड में सबसे पहले रांची सदर अस्पताल की सफाई कर्मचारी मरियम गुड़िया को पहली वैक्सीन लगाई गई.

सभी 24 जिलों में कोरोना टीकाकरण के दो-दो सेंटर बनाए गए हैं. सभी 48 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है. आज यानी कि शनिवार को पहले दिन 4800 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी.

लातेहार जिले के बरवाडीह और बारियातू प्रखंड में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई. बारियातू में डॉ. अशोक ओड़िया को पहला टीका लगा. जबकि बरवाडीह में ड्रेसर कुंदन कुमार को पहला टीका लगा.

वहीं लोहरदगा के उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि जिला के दोनों टीकाकरण बूथों पर 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है. कोविड 19 के टीकाकरण केंद्र में पहला टीका समहिला स्वास्थ्य कर्मी मनीषा देवी को टीका लगाया गया.

जिला के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि कोविड-19 टीका हर कोई लगाएं. इसका किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. गमला जिले में सदर अस्पताल के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सोमरा असुर को कोरोना का पहला टीका लगा. सोमरा असुर विलुप्त प्राय आदिम जनजाति से आते हैं. वहीं सरायकेला जिला में पहला टीका सफाईकर्मी चंदन करवा को लगाया गया. दूसरे नंबर पर एएनएम अंबिका कुमारी को लगा.

वहीं जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पहला टीका मेडिकल कॉलेज की सफाईकर्मी एलिश बोदरा को लगाया गया. पहले दिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सौ और टीएमएच में सौ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसके अलावा बोकारो में ANM ट्रेनिंग सेंटर और चंदनकियारी सीएचसी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया.

कोविड केयर सेंटर की महिला कर्मी अनु कुमारी और IMA की अध्यक्षता में डॉ. मीता सिन्हा को वैक्सीन लगाई गई. कोविशील्ड टीका लेने के लिए निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्र स्थल पर चिन्हित लाभुक को रजिस्ट्रेशन की जांच होगी. उन्हें मास्क दिया जाएगा. फिर उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा और वे वेटिंग रूम में बैठकर अपनी बारी का तब तक प्रतीक्षा करेंगे, जब तक उनकी बारी नहीं आ जाती है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बहनोई को साली से मजाक करना पड़ा भारी, ससुर ने दमाद पर चला दी गोली

Next Post

कोरोना के खिलाफ विजय की ओर देश: CM योगी

Next Post
बेटियों को यूपी सरकार से मिली बड़ी सौगात, 500 बालिकाओं को प्रदान किया पंजीकरण पत्र

कोरोना के खिलाफ विजय की ओर देश: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d