जमशेदपुर:- कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिलेवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पिछले दिनों उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार द्वारा शुंभकर श्हुड हुडश् का विमोचन किया गया था.समाहरणालय परिसर में लगाए गए श्हुड हुडश् के कट आउट के साथ जिले के पदाधिकारियों ने आज फोटो लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश दिया तथा जन-जन तक हुड हुड का संदेश पहुंचाने की बात कही.उप विकास आयुक्त श्र परमेश्वर भगत, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, निदेशक डीआरडीए सौरव कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीआईओ शहाबुद्दीन खान, स्थापना उप समाहर्ता सविता टोपनो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अमरेन्द्र कुमार, तथा अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्हुड हुडश् के साथ फोटो लेकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया.जिले के पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी हुड हुड का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.
इस मौके पर उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने कहा कि शुभंकर (मस्कट) हुड हुड के माध्यम से आम जनता को कोरोना संक्रमण से जागरूक करने वाले संदेशों को प्रसारित करवाया जा रहा है.समाहरणालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय के अन्य कार्यालय एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों, दुकानों में हैंड बिल, पोस्टर, कट आउट के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है.