जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: वैश्विक महामारी के लगातार बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को प्रयागराज क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा कौंधियारा विकास खंड के कई गांवों में मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया.
इस अवसर पर लोगों से बिना जरूरत बाहर न निकलने की अपील की गई. समाजसेवी कृष्णा नंद शुक्ल ने लोगों से कहा कि इस कठिन दौर में पुलिस के डर से नहीं बल्कि महामारी से अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए मास्क लगाना व सैनिटाइजर का प्रयोग करना आवश्यक है.
इस अवसर पर कौंधियारा में राहगीरों, ग्रामीणों तथा समूह में काम करने वाली महिलाओं को मास्क वितरित किया गया.
मास्क वितरण टीम में प्रमुख रूप से कृपा शंकर शुक्ल, अनिल कुमार भारतीया, अतुल पाण्डेय, रत्नेश, कुलदीप तिवारी, संतोष कोटेदार, विनोद आदिवासी, विजय सिंह, बाल्मीकि मिश्र आदि मौजूद रहे.

