BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड समुचित व्यवहार संबंधित अनुपालन के लिए मास्क चेकिंग अभियान

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
कोविड समुचित व्यवहार संबंधित अनुपालन के लिए मास्क चेकिंग अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो:- कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को प्रभावी बनाने की दिशा में जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक -चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर कोविड समुचित व्यवहार संबंधित अनुपालन हेतु मास्क चेकिंग अभियान गुरुवार को चलाया गया. अगर घर से बाहर निकल रहे हैं, तो मास्क जरूर पहने, अन्यथा कार्रवाई होगी. इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा सूबे के सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार देर शाम पत्र जारी कर 18 मार्च से मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. 

अनुमंडल पदाधिकारी  के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के छह व्यस्ततम चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की उपस्थिति में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान जोधाडीह मोड़ पर कार्यपालक दंडाधिकारी   जयंत जेरोम लकड़ा, धर्मशाला मोड़ पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चास   संजय शांडिल, नयामोड़ पर अंचलाधिकारी चास   दिलीप कुमार, पत्थरकट्टा चौक पर जिला मत्स्य पदाधिकारी   विजय कुमार सिंह, चंदनकियारी चौक पर अंचलाधिकारी चंदनकियारी   दिनेश मिश्रा एवं बिरसा पुल के पास कनीय अभियंता चंदनकियारी   मेघलाल महतो की अगुवाई में पुलिस बल के साथ मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया.

धर्मशाला मोड़ पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह बीडीओ संजय शांडिल ने कहा कि मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टैंसिंग (पारस्परिक दूरी) का पालन करना ही कोरोना से बचाव का उपाय है. लोगों से बराबर मास्क लगाकर घर से निकलने तथा पारस्परिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है. इसके बाद भी कुछ लोग बिना मास्क पहने बाजार में पहुंच जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर आगे जुर्माना वसूला जाएगा. आज पहला दिन होने के कारण लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है. एक बार जुर्माना लगने के बाद दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी चास   शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम की अनदेखी ना हो इसके लिए प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है. आमजनों को हमेशा छह फीट या दो गज की सोशल डिस्टैंसिंग (पारस्परिक दूरी) सहित मास्क पहनने और हाथों को समय दृ समय पर सैनिटाइज करने को कहा जाता है. लेकिन, पिछले कुछ समय से लोग इन नियमों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं. इसी कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा हो रहा है. दुकानदारों, ग्राहकों, बाइक सवार, ऑटो रिक्शा सवार, छोटी बड़ी वाहनों पर सवार एवं आम जनों से अपील किया गया है कि घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलें. यदि कोई दुकानदार और ग्राहक, आम लोग इत्यादि कोई भी वगैर मास्क के दिखे तो कार्रवाई की जाएगी. वैक्सीनशन बहुत अनिवार्य है अतः सभी को अपने अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद, पंचायत भवन पहुंच कोविड वैक्सीन लेने को कहा जा रहा है ताकि खुद, परिवार एवं समाज सुरक्षित रह सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण से करें खुद का बचाव- उपायुक्त…

Next Post

स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सशक्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सुदूर पंचायत पथलजोर का किया निरीक्षण

Next Post
कालीन उद्योग से जोड़कर महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जायेगाः-उपायुक्त

स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सशक्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सुदूर पंचायत पथलजोर का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d