BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में चलेगा मास्क चेकिंग ड्राइव, बिना हेलमेट और मास्क के घूमे तो होगी कार्रवाई

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
25 नवंबर से चलेगा सघन मास्क चेकिंग अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सीधे भेजा जाएगा कोविड केयर सेंटर

रांची:- रांची में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. बिना हेलमेट और बिना मास्क के गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमसंगत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा. साथ ही नजदीक के स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर में ऐसे व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति को होम आइसोलेशन में ना भेज कर सीधे कोविड-19 सेंटर भेजा जाएगा.

कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम और दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर लगाम लगाने को लेकर आज दिनांक 22 नवंबर 2020 को उपायुक्त  छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, उप विकास आयुक्त, रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, सिविल सर्जन रांची, परियोजना निदेशक आईटीडीए, उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं डीपीएम जेएसएलपीएस रांची उपस्थित थे.

कोरोना की आशंका को देखते हुए बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के लिए रांची शहर में कोविड-19  जांच के लिए बनाए गए स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर के अलावा दो और टेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगे. ये सेंटर सैनिक मार्केट रांची और जिला स्कूल शहीद चौक रांची में बनाए जाएंगे. बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की इन टेस्टिंग सेंटरों में जांच की जाएगी और इसके बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा. इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की जांच की जाएगी.

दुकानों प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन की जांच लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा. दुकान-प्रतिष्ठान के स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ कस्टमर सभी को दिशा निर्देशों का पालन करना होगा. दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त रांची ने सभी शॉप ओनर से अपील की है कि वह दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर एहतियात बरतें.

इसके अलावा बैठक में कांटेक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त रांची ने प्राइमरी कांटेक्ट के साथ-साथ अब सेकेंडरी कांटेक्ट की भी जांच करने का निर्देश दिया. संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त ने प्रतिदिन कांटेक्ट ट्रेसिंग की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. 

कोविड-19 जांच बढ़ाने को लेकर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीपीएम, जेएसएलपीएस, जिला शिक्षा अधीक्षक, उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम और जिला कृषि पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बैठक के दौरान उपायुक्त   छवि रंजन ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाने को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया ताकि लोग जागरूक हो और संक्रमण से बच सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वन, पर्यावरण वभाग में संविदा के आधार पर नियुक्त सेवानिवृत्त कर्मी अभी नहीं हटाए जाएंगे

Next Post

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

Next Post
कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d