रांची:-रांची शहर में कोविड-19 रूप व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. आज दिनांक रांची शहर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया.
कोविड अनुरूप उचित व्यवहार हेतु लोगों को किया गया जागरूक
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यों के द्वारा लोगों को मास के चेकिंग अभियान के दौरान को भी अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई. लोगों को मास्क का सही इस्तेमाल करने, सैनिटाइजर का समय समय पर इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बारे में भी बताया गया.
रांची जिला को 12 जोन में बांटकर कोविड-19 निर्देशों के अनुपालन और मास्क जांच के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो लगातार शहर में अभियान चला रहे हैं.
