BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नकाबपोश अपराधियों ने लाखों रुपये की लूटपाट की

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in Uncategorized
नकाबपोश अपराधियों ने लाखों रुपये की लूटपाट की

नकाबपोश अपराधियों ने लाखों रुपये की लूटपाट की

Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह मोड़ के पास बंटी साव और योगेंद्र साव के घर रविवार की आधी रात 7 नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस लूट की घटना में अपराधी 2 लाख 15 हजार रूपए नगद, 5 लाख के कपड़े और 4 लाख के सोना-चांदी के आभूषण ले उड़े हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. धमकी देकर भागे अपराधी वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जब सभी घरवाले सो रहे थे. इस दौरान आए 7 नकाबपोश अपराधियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की, तो वहीं घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया. वहीं 8 वर्षीय एक बच्ची को कब्जे में लेकर भाग जाने की धमकी देकर घरवालों से दुकान की चाभी ले ली और दुकान से लाखों के कपड़े लूट लिए.

घटना के बाद अपराधी घरवालों को यह धमकी भी देकर गए हैं कि अगर उन्होंने किसी अपराधी को पहचानने की बात बताई तो वे बड़ी घटना को अंजाम देंगे. पीड़ित घरवालों ने बताया कि सूचना देने के लगभग 1 घंटे बाद पुलिस आई लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे.

हालांकि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर कई जगह छापेमारी की है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क निर्माण के लिए रेलवे ने तोड़ा मंदिर

Next Post

मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल, 1 रिम्स रेफर

Next Post
मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल, 1 रिम्स रेफर

मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल, 1 रिम्स रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d