रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिलाधिकारी के द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड सुप्पी में भी हर गांव में यह अभियान चलाया गया है. इसी कड़ी में जब बिना मास्क के “धान रोपण” करते हुए लोगो पे सुप्पी प्रखंड की ” मास्क फोर्स “प्रेरक रुबिना की नज़र पड़ी तो उनलोगो को तुरंत मास्क उपलब्ध करा कर जिलापदाधिकारी, सीतामढ़ी के मास्क फोर्स का हिस्सा बनाया गया. साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पालन करने की सीख दी गई.
मास्क को बना कर अपनी ढाल, बिहार जीतेगा कोरोना से हर हाल, संबंधित नारों से जिले में लगातार लोगों को कोरोना वायरस से जागरूक कराया जा रहा है.

