BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा मंदिर में उमड़ा देवतुल्य श्रद्धालुओं का जनसैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

by bnnbharat.com
February 21, 2020
in Uncategorized
बाबा मंदिर में उमड़ा देवतुल्य श्रद्धालुओं का जनसैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बाबा मंदिर में उमड़ा देवतुल्य श्रद्धालुओं का जनसैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: महाशिवरात्रि, 2020 के अवसर पर बाबा मंदिर में जलार्पण हेतु भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है. देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार की रात से ही कतार में लग गए थे.

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु होल्डिंग प्वाइंट के स्पाइरल में भीड़ को रेगुलेट करने हेतु सभी होल्डिंग प्वाइंट पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया हैं. सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार को बीएड काॅलेज, नेहरू पार्क, क्यू काॅम्पलेक्स होते हुए फूट ओवर ब्रिज एवं संस्कार मंडप होते हेतु मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा हैं. श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित रखने हेतु जगह-जगह पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को प्रतिनुक्त किया गया हैं. साथ ही महिला पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया हैं. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को भी मंदिर प्रांगण में प्रतिनियुक्त किया गया है.  साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य शिविर और सूचना केंद्र भी बनाये गए है.

उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह भी तड़के सुबह से मंदिर में उपस्थित हैं. इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर डटे रहने के साथ श्रद्धालुओं को एक कतार में कतारबद्ध कर मंदिर में प्रवेश कराने की बात कही. इसके अलावे कतार तोड़कर घुसपैठ और अफरा-तफरी की स्थिति ना हो इस पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

Also Read This : मशरूम उत्पादन कर अब खूंटी की महिलाएं आर्थिक प्रगति की राह पर चलेंगी

इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय ने सभी वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण के साथ यहां आने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान रखे ताकि वे सुखद अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की और प्रस्थान करें.शिवरात्रि के दिन बाबा नगरी में बाबा बैद्यनाथ का विवाहोत्सव मनाया जाता है. यहां शिव और शक्ति दोनों की पूजा होती है. ऐसा माना जाता है कि आज के दिन बाबा से जो याचना की जाती है वो जरूर पूरी होती है. इसी वजह से देश विदेश से श्रद्धालु आज के दिन बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने देवघर पहुंचते हैं.

कंट्रोल रूम से निगरानी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तड़के सुबह से मंदिर प्रांगण में उपस्थित उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर निगरानी रखे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मशरूम उत्पादन कर अब खूंटी की महिलाएं आर्थिक प्रगति की राह पर चलेंगी

Next Post

वन विभाग ने किया अवैध लकड़ी ले जा रहे ट्रक को जब्त

Next Post
वन विभाग ने किया अवैध लकड़ी ले जा रहे ट्रक को जब्त

वन विभाग ने किया अवैध लकड़ी ले जा रहे ट्रक को जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d