देवघरः पुराने साल की विदाई एवं नये साल के स्वागत के लिए लोग कई दिनो पहले से ही अपनी तैयारी मे जुट जाते है और ऐसे जश्न मनाने के लिए देवघर एक उम्दा स्थल के रूप मे जाना जाता है.
जहां न सिर्फ देवघर के लोग बल्कि दूसरे राज्य के लोग भी घुमने आते हैं.
नये साल का जश्न आज तो लोग मनाते ही हैं किन्तु यह सिलसिला एक जनवरी के पहले ही शुरू हो गया है.
जहां लोग अपने परिवार व दोस्तो के साथ घूमते और पिकनिक मनाते है पर आज देवघर के इन पर्यटक स्थल पर मानो घूमने वालों और पिकनिक मनाने वाले का सैलाब उमड़ पड़ा
और ये स्थल है नंदन पहाड, तपोवन परवत, डिगरिया पहाड, हरलाजोडी, सिकटिया डैम, पुनासी डैम आदि

