BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची समेत सभी जिलों में ‘मास रन’ का होगा आयोजन

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
रांची समेत सभी जिलों में ‘मास रन’ का होगा आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

रांची: झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक के अध्यक्षता मे आयोजित की गई.

इस बैठक में राज्य के सभी 24 जिलो  से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियो ने भाग लिया. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें सबसे पहले बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 15  नवंबर “झारखंड राज्य स्थापना“ दिवस के नजदीक वाले रविवार को एक मास रन (दौड़)“फिट रहेगा झारखंड“ के नाम से आयोजन किया जाएगा, जो झारखंड के सभी जिलों में एक साथ झारखंड एथलेटिक्स संघ के बैनर तले होगा.

इसमें सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को एक टी-शर्ट, सर्टिफिकेट एवं फिनिशर मैडल के साथ कैश अवार्ड दिया जाएगा. हालांकि इस वर्ष वैश्विक महामारी के कारण फिट रहेगा झारखंड दौड़ को कई सदस्यों ने अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में कराने का आग्रह किया.

इसके पश्चात बताया गया कि झारखंड राज्य के सभी खिलाड़ी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कोचेज को झारखंड एथलेटिक्स संघ से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा जिसके पश्चात सभी को पहचान पत्र दिया जाएगा.

इस संबंध मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड एथलेटिक्स संघ झारखण्ड के सभी  खिलाड़ियों, तकनीकी पदाधिकारियो एवं कोचेज का डेटा बेस बनाएगा जिसके तहत सबसे पहले खिलाड़ियों के लिए उनका आयु प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी.

उसके पश्चात ही पहचान पत्र दिया जाएगा, क्योंकि पहचान पत्र में बार कोड लगा होगा. बारकोड में खिलाड़ी का संपूर्ण डेटा डाला जाएगा. जिसका सभी जिला के सदस्यों ने इसकी सहमति दी.

अभी विश्व में चल रहे वैश्विक महामारी के कारण सितंबर में होने वाले जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप को अगले आदेश तक स्थगित किया गया.

अगले एजेंडा में बताया गया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला तकनीकी पदाधिकारियों का परीक्षा लिया जाएगा, जिसके तहत सभी जिला तकनीकी पदाधिकारियों को झारखंड एथलेटिक्स से पंजीकृत कराना अनिवार्य होगा एवं प्री लेवल 1 कोचेज कोर्स के लिए भी झारखंड एथलेटिक्स संघ के साथ-साथ भारतीय एथलेटिक्स संघ से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.

सभी जिला के अध्यक्ष और सचिव को दिशानिर्देश दिया गया कि वो अपने जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों एवं प्री लेवल कोचेज का पंजीकरण झारखंड एथलेटिक्स संघ से जल्द से जल्द कराए.

इसके बाद बताया गया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित उद्घोषक सह इवेंट प्रस्तुतीकरण मैनेजर के स्क्रीनिंग में झारखण्ड से ज्यादा से ज्यादा ऑफिसियल अपना रेजिस्ट्रेशन करा लें.

इस संबंध में मधुकांत पाठक ने बताया कि जो ऑफिसियल अपने जिले में इवेंट उदघोषक का कार्य करते रहे है अपना रेजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लें.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के द्वारान जिला संघ के अधिकारी खिलाड़ियों के साथ साथ उनके अभिभावकों के मोबाईल नंबर भी संधारित करेंगे ताकि भविष्य में झारखंड एथलेटिक्स संघ के द्वारा अभिभावकों के साथ भी बैठक की जा सके.

जूनियर नेशनल में झारखंड से जितने भी प्रतिभागी भाग लेंगे उन सभी का फोरेंसिक मेडिकल जांच की जाएगी, जिससे सही उम्र के जानकारी मिल सके. उसके बाद ही टीम में जगह दिया जाएगा.  अंत में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी0डी0 सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

इस बैठक में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  मधुकांत पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडेय, कार्यवाहक सचिव प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, आलोक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, आर0पी0 गुप्ता, आर0आर0 मिश्रा, जी0 नारायण, रियाज़ खान, बरुण कुमार, रेज़ा इस्तियाक, अशोक कुमार, बिनोद सिंह, रणवीर सिंह, योगेश प्रसाद, अजय नायक, बंधन टोप्पो, अजित कुमार, संजय घोष, अरविंद कुमार, आशु भाटिया, शशांक भूषण सिंह, एडलिन केरकेट्टा, स्वेत प्रशांत, प्रभात रंजन तिवारी, प्रवीण मिश्रा, रविन्द्र नाथ मुर्मू,अशोक महतो, अशोक भट्टाचार्य, सरोज यादव, नीरज रॉय, अजय कांत, श्याम शर्मा, कौशलेश तिवारी, बिष्णु सिंह, मुकेश कुमार, सुशील तिवारी, मनोज कुमार मृत्युंजय मोदी, सिद्धू किस्कु, अशोक कुमार समेत जिले से कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत अपने जीवनकाल में उतने प्रसिद्ध नहीं थे, जितने मरने के बाद: NCP नेता

Next Post

अमेरिकी चुनाव में हुई भारत की एंट्री

Next Post
अमेरिकी चुनाव में हुई भारत की एंट्री

अमेरिकी चुनाव में हुई भारत की एंट्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d