रांची:- श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की ओर से आज अपर बाजार के मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. इसमें अभावग्रस्त परिवार की पांच कन्याओं का विवाह कराया गया. सुबह पांचों दूल्हे का संयुक्त रूप से बारात निकाली गयी. बारात विभिन्न सड़कों से गुजर कर वापस मारवाड़ी ब्राह्मण भवन पहुंची. जिसके बाद आयोजकों द्वारा बारात का स्वागत किया गया और पूरे विधि विधान से पांचों जोड़ों का जयमाला हुआ. पांचों जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया. और आदर्श सामूहिक विवाह में शामिल हुए सभी लोगों को भोजन कराया गया. मुख्य अतिथि आदर्श सामूहिक विवाह में पांच जोड़ों के बसाये गये .इस मौके पर झामुमो नेता महुआ माजी ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की. भोजन के उपरांत सभी पांचों जोड़ों का विधि विधान के साथ विदाई किया गया. जिसमें उन्हें दैनिक दिनचर्या की इस्तेमाल होने वाले घरेलू सामान भेंट के रूप में दिया गया. संगठन के सह संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजू अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सारस्वत, नंद किशोर चौधरी, सीताराम चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी, अरविंद अग्रवाल, चिरंजी खडेलवाल, अमित पोद्दार, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, कविता गाड़ोदिया, आशा मुंजाल, शोभा जालान,सीमा पोद्दार, सरोज पोद्दार, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, निर्मला जालान, उर्मिला पाडिया आदि के सहयोग से सफल हुआ.
