संवाददाता,
रांची: मोरहाबादी मैदान में चल रहे झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला के चौथे दिन रविवार को लोगों ने मेले का आनंद लिया. इस मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगे हुए हैं. मेले में लोगों को अपने पसंद के सामानों की खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का भी मौका मिल रहा है. जेसोवा की सदस्य ऋचा संचिता ने कहा कि इस बार जेसोवा की कोशिश है लोगों को जागरूक करना है प्लास्टिक मुक्त देश बनाने की.
उन्होंने कहा इस बार मेला बहुत ही वृहद रूप का है, छठ पूजा के लिए बर्तन, सूप व दउरा भी मौजूद है. इस साल भी मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के एडवेंचर गेम्स और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है. बास पत्तों से निर्मित रंग-बिरंगे सजावटी फूल महिलाओं एवं बच्चों को काफी पसंद आ रहे है. जेसोवा मेले में झारखंड पर्यटन विकास निगम के द्वारा लोगों को झारखंड के खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी दे रहे है. झारखंड टूरिज्म अपने स्टॉल डिजाइन से झारखंड की संस्कृति को प्रदर्शित कर रहा है.इस मेले में झारखंड सहित दिल्ली,पंजाब, जम्मू ,ओड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल सहित अन्य राज्य के उद्यमियों ने मेले में स्टॉल लगाए है.

