BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नागरिकता संसोधन विधेयक के खिलाफ आयोजित हुई विशाल जनसभा

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in समाचार
नागरिकता संसोधन विधेयक के खिलाफ आयोजित हुई विशाल जनसभा
Share on FacebookShare on Twitter

साजन मिश्रा, 

गोड्डा:  बसंतराय में संविधान बचाओ देश बचाओ समिति के बैनर तले शनिवार को गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया,जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में किया गया जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ,सामाजिक संगठनों के लोगों की उपस्थिति देखी गई.

मालूम हो कि शनिवार को दिन के करीब 11बजे अलग-अलग दिशाओं से रैली के रूप में जुलूस को आयोजित कर लगभग 12 बजे से हाई स्कूल मैदान पहुंचे जिसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहां स्कूली बच्चियों द्वारा राष्ट्रीय गीत गया. जिसके बाद मंच से अलग-अलग वक्ताओं द्वारा एनआरसी और सीएए को काला कानून बताते हुए अपनी बात रखी गई.

जनसभा को संबोधित करते हुए एहतेशाम अहमद ने कहा कि बीजेपी की मंशा ठीक नहीं है,वह समाज को बांटना चाहती है,जो नए-नए हथकंडो को अपनाकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना चाह रही है,आगे उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखकर किसी भी तरह का कानून नहीं बनाया जाना चाहिए इसलिए इस मसले पर सरकार को अविलंब विचार करना चाहिए वही कॉम्युनिस्ट के नेता अरुण सहाय बीजेपी और आरएसएस पर पुरजोर बरसते नजर आए, सहाय ने हाल के घटनाओं का जिक्र करते हुए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बंटवारे की सियासत कर रहे हैं और इसे यहां की जनता भलीभांति समझ रही है.

इसलिए उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली है. वही जेएनयू में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों पर घनघोर अत्याचार किया जा रहा है जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है इसलिए इस सरकार को सबक सिखाना बेहद जरूरी है. वहीं अलग-अलग प्रवक्ताओं के संबोधन के बाद गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है इसलिए इस देश के रहने वाले सभी हिंदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई के हिफाजत के लिए हम लोग झारखंड विधानसभा में इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव लाने का सुझाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देंगे.

एनआरसी और सीएए यह काला कानून है,इस कानून को सरकार को वापस लेना होगा. वहीं इसआंदोलन को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने की अपील करते हुए संजय यादव ने कहा कि इस संघर्ष को निरंतर जारी रखना है.

वहीं कार्यक्रम में अंजर अहमद,एहतेशामउल हक,भारत पंडित,घनश्याम यादव,बजरंगी पासवान,इरफान आलम,कैलाश पंडित,सुल्तान अहमद,सुरेश पासवान,आलमगीर आलम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिविल सर्जन कार्यालय से निकाली गई ‘पल्स पोलियो अभियान’ जागरूकता रैली

Next Post

मलयेशिया को उठाना पड़ रहा है भारत की नाराजगी का नुकसान, पाम ऑयल की कीमतों में आई गिरावट

Next Post
मलयेशिया को उठाना पड़ रहा है भारत की नाराजगी का नुकसान, पाम ऑयल की कीमतों में आई गिरावट

मलयेशिया को उठाना पड़ रहा है भारत की नाराजगी का नुकसान, पाम ऑयल की कीमतों में आई गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d