BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑनलाइन लीक और कोरोना के बावजूद थिएटर में रिलीज हुई ‘मास्टर’

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
ऑनलाइन लीक और कोरोना के बावजूद थिएटर में रिलीज हुई ‘मास्टर’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- तमिल सुपरस्टार थालापति विजय और विजय सेतुपति द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मास्टर’ महामारी और कई वेबसाइट पर लीक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है, क्योंकि इस फिल्म के शुरुआती शो के लिए बुधवार सुबह से ही दोनों कलाकारों के प्रशंसकों की सिनेमाघरों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है. कोविड-19 महामारी के बाद भी इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है. फिल्म प्रदर्शक विशेक चौहान ने बुधवार को शहर के सिनेमाघरों और यहां तक कि मुंबई के बाहर के भी फोटो और वीडियो ट्वीट किए.उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मास्टर का सुबह 7 बजे का शो, यह दुनिया के कई हिस्सों में भी लगा है. महामारी के बाद भी यह शो हाउसफुल गए हैं. मास्टर एक ब्लॉकबस्टर है और थालापति विजय एक लीडर हैं.”

फिल्म के बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की घोषणा करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “यह मास्टर फिल्म की शानदार शुरुआत है. यह साबित करता है कि दर्शकों को वही देखने के लिए दें जो वे देखना चाहते हैं और फिर वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे. बड़े पर्दे पर एक अच्छे मनोरंजन को देखने का आकर्षण कभी कम नहीं होगा.”

इस बीच दक्षिण की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह मास्टर को देखने के लिए एक साल बाद थियेटर में वापस आई हैं.

अभिनेत्री ने आज सुबह ट्वीट किया, “बता नहीं सकती कि एक साल इंतजार करने के बाद थिएटर में वापस आकर कैसा लग रहा है. यह मास्टर के लिए है.” कीर्ति ने खचाखच भरे सिनेमा हॉल में बड़े पर्दे पर मास्टर फिल्म को दिखाते हुए तस्वीर भी साझा की.

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ‘मास्टर’ में मालविका मोहनन, अर्जुन दास, एंड्रिया जेरेमिया और शांतनु भाग्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. निर्माताओं ने 14 जनवरी को हिंदी  डब वर्शन फिल्म को उत्तर भारत के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना भी बनाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मकर संक्रांति पूजा विधि शुभ मुहूर्त

Next Post

कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन बिल्कुल सेफ हैं:- ICMR एक्सपर्ट

Next Post
कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन बिल्कुल सेफ हैं:- ICMR एक्सपर्ट

कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन बिल्कुल सेफ हैं:- ICMR एक्सपर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d