BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस और लेफ्ट में मैच फिक्सिंग, कहीं साथ रहते हैं तो कही खिलाफ लड़ते हैः पीएम मोदी

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
कांग्रेस और लेफ्ट में मैच फिक्सिंग, कहीं साथ रहते हैं तो कही खिलाफ लड़ते हैः पीएम मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

केरलः : केरल में कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी तीनों पार्टियां जी-जान से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के पलक्कड़ में ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन के लिए प्रचार किया. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मैच फिक्सिंग है. ये दोनों पार्टियां कहीं साथ रहते हैं तो कही खिलाफ लड़ते हैं.

बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन है तो केरल में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. रैली में पीएम मोदी ने कहा, ”केरल की राजनीति का सालों तक रखा गया सबसे खराब सीक्रेट UDF और LDF का दोस्ताना समझौता था. पहली बार मतदान करने वाला युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है? 5 साल एक लूटता और 5 साल दूसरा लूटता है. लोग देख रहे हैं कि कैसे UDF और LDF लोगों को गुमराह करते हैं.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”ये साफ है कि UDF और LDF के दो मकसद हैं, वोट बैंक की राजनीति को आगे बढ़ाना और जेब भरना हमारी सरकार कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है.” उन्होंने कहा, ”कई सालों तक सरकारों ने एमएसपी बढ़ाने का वादा किया लेकिन हमारी सरकार को किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाने का सम्मान मिला.”

मोदी ने कहा, ”एनडीए सरकार मेडिकल और तकनीकी शिक्षा स्थानीय भाषा में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है. एनडीए सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करती रहेगी, हमारा मकसद समावेशी विकास है केरल और पर्यटन का करीबी रिश्ता है, ये दुखद है कि UDF और LDF ने यहां पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए खास काम नहीं किया.”

पीएम मोदी ने कहा, ”यहां कई बार लेफ्ट पार्टियां सत्ता में रही लेकिन उनके नेता अब भी ऐसे पेश आते हैं जैसे वो जूनियर लेवल के गुंडे हों. उनकी नजरों के सामने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को मारा और पीटा जाता है, राजनीति में ये अच्छा नहीं है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुजरात में कोरोना का कहरः आईआईएम और आईआईटी के कुल 65 छात्र-स्टाफ संक्रमित

Next Post

अमित शाह के रोड शो के रास्ते से गुजरा ममता बनर्जी का काफिला, लगे ‘जय श्री राम के नारे’

Next Post
अमित शाह के रोड शो के रास्ते से गुजरा ममता बनर्जी का काफिला, लगे ‘जय श्री राम के नारे’

अमित शाह के रोड शो के रास्ते से गुजरा ममता बनर्जी का काफिला, लगे 'जय श्री राम के नारे'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d