BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में ही होंगे मैच: सौरव गांगुली

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सभी को परेशान कर रखा है. वहीं सबसे ज्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र से आए हैं. ऐसे में दो दिन बाद से शुरु हो रहे आईपीएल मैचों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है.

दरअसल मुंबई में होने वाले आईपीएल के मैचों को लेकर चिंता खड़ी हो गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सप्ताह के अंतिम भाग (शनिवार का आधा और रविवार का पूरा दिन) लॉकडाउन का फैसला लिया गया है.

वहीं, इस पूरे मामले पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि, आईपीएल (IPL) के तय कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. बता दें कि, गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में कहा, ‘लॉकडाउन से हमें कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि हमने वहां मैच का आयोजन करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति ले ली है.

दरअसल, मुंबई के वाखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल के 10 मुकाबले खेले जाने हैं, और ये सभी मुकाबले 10 से 25 अप्रैल के बीच बायो बबल के अंदर खेले जाएंगे. पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. जिसके लिए चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम यहां पर बायो बबल में अभ्यास कर रही हैं.

इसके साथ ही बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि भारतीय बोर्ड आईपीएल से जुड़े सभी खिलाड़ियों के वैक्सीनेशन पर भी विचार कर रही है और इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में है. जल्द ही इस पर कोई फैसला ले लिया जाएगा. सभी खिलाड़ी आईपीएल शुरू होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.

वहीं 9 अप्रैल से आईपीएल सीजन 14 का आगाज चेन्नई में होगा. पहले मुकाबले में पूर्व चैंम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी. दोनों के बीच रोमाचंक मुकाबला देखने की उम्मीद की जा रही है.

इसी के साथ आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल और दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल संक्रमित हो गए. ऐसे आईपीएल फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई के सामने बड़ी चुनौती है कि वो अपने खिलाड़ियों को संक्रमण से कैसे बचाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को लेकर अब नहीं चेते तो हो जाएगी मुश्किल

Next Post

वियतनाम नेशनल असेंबली ने गुयेन जुआन फुक को नए राष्ट्रपति के रूप में चुना

Next Post
वियतनाम नेशनल असेंबली ने गुयेन जुआन फुक को नए राष्ट्रपति के रूप में चुना

वियतनाम नेशनल असेंबली ने गुयेन जुआन फुक को नए राष्ट्रपति के रूप में चुना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d