रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सदर अस्पताल सीतामढ़ी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेटरनिटी ओटी का हुआ उद्घाटन. सिविल सर्जन डॉक्टर आरसीएस वर्मा एवं एसीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया.
सरकारी अस्पतालों में प्रसव की आधुनिकतम सुविधाओं को बहाल करने की योजना के तहत उक्त मेटरनिटी ओटी का निर्माण किया गया है. इससे अब सदर अस्पताल में संस्थागत प्रसव में वृद्धि भी होगी. लक्ष्य कार्यक्रम के तहत आवश्यकतानुसार नई ओ टी का निर्माण किया गया है.
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह मॉडलर ओ टी है. इसके साथ नया वार्ड भी बनाया गया है. अभी तक ऑपरेशन एवं नॉर्मल डिलीवरी के मरीज एक साथ ही रहते थे जिससे कभी-कभी संक्रमण होने का खतरा बना रहता था लेकिन इस ओटी के साथ नये वार्ड का निर्माण हो जाने से अब ऑपरेशन के मरीज एकदम अलग रहेंगे और किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं होगा .
इस ओटी में अत्याधुनिक तकनीक के 2 टेबल लगाए गए हैं जिससे एक बार में दो ऑपरेशन किया जा सकता है या फिर अगर एक ऑपरेशन हो रहा है तो दूसरे की तैयारी की जा सकती है.

