कहा, अन्नदाताओं के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार
रांची:- झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो नए कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित भारत बंद के समर्थन में कांके चौक पर उतर कर अपना विरोध जाहिर किया और आवागमन बंद कराया- झामुमो के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा कि नए कृषि कानून का विरोध देशभर में व्यापक स्तर पर हो रहा है- देश के अन्नदाता किसान के साथ केंद्र की सरकार न्याय नहीं कर अन्याय कर रही है- इस बात को आम जनमानस को समझना होगा और किसान के साथ प्रत्येक व्यक्ति को खड़ा होकर अपना नैतिक समर्थन देना चाहिए

