BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल की परीक्षा आज से

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल की परीक्षा आज से
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार से मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल की परीक्षा शुरू हो जायेगी. इसकी तैयारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कोविड 19 के कारण इस वर्ष परीक्षा संचालन की अवधि बढ़ा दी गयी है. इस बार 7 दिन की जगह 21 दिन तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा.
जैक से सूत्रों के मुताबिक इस बात का ख्याल रखा गया है कि एक दिन एक स्कूल में अधिकतम 15 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हों. उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार है कि जब प्रैक्टिकल परीक्षा की अवधि 21 दिन तक की गई है. इस दौरान सभी स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए उत्तर-पुस्तिका की व्यवस्था संबंधित विद्यालय द्वारा की जायेगी. मैट्रिक के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक स्कूलों को 30 अप्रैल तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने को कहा गया है,जबकि इंटर के परीक्षार्थियों के अंक जैक कार्यालय में जमा होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी को मैट्रिक के परीक्षार्थियों का प्राप्तांक तीन मई तक जैक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस वर्ष मैट्रिक, इंटर के सभी स्कूल-कॉलेजों की परीक्षा गृह केंद्रों पर होगी.
इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा में 7.63 लाख बच्चे शामिल हो रहे हैं. इसमें मैट्रिक के 4.31 लाख व इंटर में 3.32 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इनके लिए राज्य भर में 2100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें मैट्रिक के लिए 400 और इंटर के लिए700 केंद्र बनाए गए हैं.
मैट्रिक-इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 4 मई से 21 मई तक चलेंगी. जो दो पालियों में होंगी. पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी में इंटरमीडिएट की. कोरोना संक्रमण और बच्चों की पढ़ाई पर असर को देखते हुए सिलेबस में कटौती की जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ई-स्वास्थ्य : ऑनलाइन हॉस्पिटल प्रणाली, प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Next Post

सहायक जिली खनन पदाधिकारी का निधन

Next Post

सहायक जिली खनन पदाधिकारी का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d