BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार (पटना): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से प्रारंभ हो गई. परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,368 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राज्यभर से 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, इसमें 7,46,359 छात्राएं शामिल हैं. प्रतिदिन दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए इस साल समिति द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थियों के जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है. केंद्र के भीतर मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश वर्जित है. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया था.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने कहा, “12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा की तर्ज पर इस बार मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों का नाम, रोल नंबर, रोल कोड और विषय कोड प्रिंटेड मिलेगा.”

सुबह परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व केंद्रों पर अभिभावकों की भीड़ देखी गई थी, लेकिन परीक्षा प्रारंभ होने के बाद भीड़ छंट गई. परीक्षाएं 24 फरवरी तक चलेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूल्हे की गाड़ी की ट्रैक्टर से भिड़ंत

Next Post

करोड़ों रुपये की रेलवे पटरी समेत कई सामान चुरा ले गए चोर

Next Post
करोड़ों रुपये की रेलवे पटरी समेत कई सामान चुरा ले गए चोर

करोड़ों रुपये की रेलवे पटरी समेत कई सामान चुरा ले गए चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d