BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौलाना ने PM मोदी और अमित शाह को बताया आतंकवादी, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in Uncategorized
मौलाना ने PM मोदी और अमित शाह को बताया आतंकवादी, FIR दर्ज

मौलाना ने PM मोदी और अमित शाह को बताया आतंकवादी, FIR दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. मौलाना ने उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन में भड़काऊ बयान दिया था. मौलाना तौकीर रजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हिटलर और गृहमंत्री अमित शाह को मुसोलिनी बताया था. मौलाना के खिलाफ सोमवार (फरवरी 17, 2020) को मामला दर्ज किया गया. मौलाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 305 और 153-K के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस दौरान मौलाना ने पीएम मोदी और अमित शाह को आतंकवादी भी बताया था. मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि आतंकवादी मुसलमान नहीं बल्कि आतंकवादी नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं. इसके अलावा रजा ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें ढोंगी बताया था.

बता दें कि रजा इससे पहले भी CAA के विरोध में भड़काऊ बयानबाजी कर चुके हैं. उन्होंने एक गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाकर भड़काऊ भाषण दिया था. उन्होंने कहा था कि हिन्दुस्तान की हुकूमत ने नागरिकता संशोधन बिल वापस नहीं लिया तो गलियों में खून बह जाएगा. सबसे पहले वह गोली खाएंगे. दंगे-फसाद हो जाएंगे. इसमें हिंदू, मुस्लिम और दलित भी उनका साथ देंगे.

हालिया भड़काऊ भाषण के दौरान भी उन्होंने गलियों में खून की नदियां बहाने वाले बयान का उल्लेख करते हुए कहा, “याद है पिछले दिनों हमने कहा था कि गलियों में खून की नदियां बहेंगी. हमने ये नहीं कहा था कि मैं खून बहाऊंगा. लेकिन हम अल्लाह के बंदे हैं, जो कह देते हैं, वो हो जाता है. अगर उन्होंने मेरी बात मान ली होती तो आज देश का ये माहौल नहीं होता. हमने तो उन्हें आगाह किया था.” मौलाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

इसके अलावा तौकीर रजा ने कहा, “देश का माहौल चंद आतंकवादी हमलों से खराब हो जाता है. जरा सोचो अगर यहां के 30 करोड़ मुसलमान आतंकवादी बन गए तो इस देश का क्या हाल होगां” मौलाना ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से ‘न’ और अमित शाह के नाम से ‘शा’ शब्द लेकर नशा शब्द गढ़ा और कहा, “कुछ हिंदू भाइयों पर मोदी और अमित शाह का नशा चढ़ा हुआ है, जिनके सिर पर मुल्क की बर्बादी का सेहरा बंधने वाला हैं. मोदी और अमित शाह का नशा उतरने में अगर देर हो गई तो ये दोनों मिलकर देश को बर्बाद कर देंगे. हमें इनका नशा उतारना है. ऐसा न हो कि कहीं हमारे नौजवान आतंकवाद का रास्ता न अपना लें, उन्हें रोकने के लिए हम यहां आए हैंं अगर तुमने ये CAA कानून वापस न लिया तो हमें अंदेशा है कि कहीं हमारे नौजवान गलत रास्ता न अपना लें.”

मौलाना आगे कहते हैं, “हमारी जंग बड़ी जंग है और ये हुकूमत से जंग है और ये जंग हम जीत कर रहेंगे. हमने बाबरी मस्जिद के मामले में बड़ी नाइंसाफी को बर्दाश्त किया. इससे बड़ी बेईमानी नहीं कर सकते तुम कि हमने देश की शांति के लिए उसे बर्दाश्त किया और कोई प्रतिक्रिया नहीं की. कश्मीर में तुमने जो जुल्म किया, हमने उसे बर्दाश्त किया और सब्र किया. तुमने तीन तलाक के मामले में हमारे साथ बेईमानी की, हमने बर्दाश्त किया. आज हमारी बहन बेटियां सड़क पर निकाल आई हैं तो वो बिलबिला रहे हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आतंकी घटना क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव, हो सकती है जंग: रिपोर्ट

Next Post

तीन दिवसीय क्रिकेट मैच का किया गया उद्घाटन

Next Post
तीन दिवसीय क्रिकेट मैच का किया गया उद्घाटन

तीन दिवसीय क्रिकेट मैच का किया गया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d