BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अयोध्या मसले पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय से की अपील

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
अयोध्या मसले पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय से की अपील
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में विवादित स्थल पर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. उम्मीद है कि 17 नवंबर से पहले देश के इस सबसे विवादित मुद्दे पर फैसला भी आ जाएगा. हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के बीच फसाद की सबसे बड़ी जड़ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले दोनों समुदायों के संगठनों व धर्मगुरुओं ने देश की एकता और सद्भावना बनाए रखने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है.

संघ के बाद अब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी समाज के लोगों से हर हाल में शांति बनाए रखने की अपील की है. बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने गुरुवार को कहा, अयोध्या मसले का जो भी फैसला आए, सबको कुबूल होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद किसी तरह का न तो विरोध किया जाएगा और न ही नारेबाजी होगी. मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने धर्मगुरुओं को भी इस मुद्दे पर किसी तरह की बयानबाजी न करने की नसीहत दी है.

कहा कि देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. मौलाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली टिप्पणी व पोस्ट से भी माहौल बिगड़ता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न करें. मौलाना ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को डर या खौफ में मुब्तिला होने की जरूरत नहीं है. अदालत का फैसला किसी के भी हक में हो, लेकिन देश में अमन-चैन बनाए रखना जरूरी है.

बता दें कि अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले राष्ट्रीय स्वयं संघ में मंथन शुरू हो चुका है. संघ ने बुधवार से तीन दिवसीय बैठक का भी आयोजन किया है. संघ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को ट्वीट किया गया, श्रीराम जन्म भूमि पर सर्वाच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आए उसे खुले मन से स्वीकार करना चाहिए. निर्णय के पश्चात देश भर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे, यह सबका दायित्व है. संघ की तीन दिवसीय बैठक में मोहन भागवत व प्रमुख स्वयं सेवकों के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह और तमाम भाजपा नेता हिस्सा लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेरिस मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में शामिल हुए नोवाक जाकोविच

Next Post

Airtel ने बंद की डाटा रोलओवर सर्विस

Next Post
Airtel ने बंद की डाटा रोलओवर सर्विस

Airtel ने बंद की डाटा रोलओवर सर्विस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d