BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौर्य एक्सप्रेसः गोरखपुर से रांची के लिए सेकेंड एसी में चुकाने होंगे 2105 रुपए, ट्रेन अब नौ स्लीपर कोच के साथ चलेगी

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
मौर्य एक्सप्रेसः गोरखपुर से रांची के लिए  सेकेंड एसी में चुकाने होंगे 2105 रुपए, ट्रेन अब नौ स्लीपर कोच के साथ चलेगी
Share on FacebookShare on Twitter
रांचीः हटिया से गोरखपुर जानेवाली मौर्य एक्सप्रेस में अब सेकेंड एसी में भी सफर कर सकेंगे. रेलवे ने इस ट्रेन में स्थायी तौर पर छह अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. इनमें एक सेकेंड एसी और पांच स्लीपर होंगे. गोरखपुर से 12 अप्रैल और हटिया से 13 अप्रैल से नई व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी.
गोरखपुर से सेकेंड एसी और बढ़े हुए स्लीपर कोच के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. गोरखपुर से धनबाद आने के लिए सेकेंड एसी में 1875 रुपये किराया चुकाना होगा. गोरखपुर से बोकारो का 1950 रुपये और रांची तक के लिए 2105 रुपये किराया तय किया गया है. हटिया से 13 अप्रैल से सेकेंड एसी और स्लीपर के बढ़ाए गए कोच में टिकटों की बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है. एक-दो दिनों में शुरू होने की घोषणा हो जाएगी.
अब नौ स्लीपर कोच के साथ चलेगी ट्रेन: मौर्य एक्सप्रेस में अभी स्लीपर के सिर्फ चार कोच ही जुड़ते हैं. जबकि डिमांड ज्यादा है. यात्रियों के फीडबैक के आधार पर ही पांच अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं जिससे ट्रेन अब नौ स्लीपर कोच के साथ चलेगी. सालोंभर वेटिंग लिस्ट के साथ चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस सिर्फ पूर्वांचल ही नहीं बल्कि बिहार के झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान समेत आसपास के शहराें तक पहुंचने की महत्वपूर्ण ट्रेन है.
झारखंड के कई जिलों के यात्रियों को राहत: इस ट्रेन में कोच बढ़ने से झारखंड के कई जिलों के यात्रियों के लिए सफर की सुविधा बढ़ेगी. रांची, बोकारो और धनबाद के साथ-साथ जामताड़ा, गिरिडीह और देवघर के यात्रियों को बिहार और पूर्वांचल तक पहुंचने के लिए पहले की तुलना में ज्यादा कंफर्म सीटें मिल सकेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरियाणा की दो पहलवान बेटियों को मिला ओलंपिक का टिकट, साक्षी मलिक को लगा झटका

Next Post

बीजेपी ने राज पलिवार जैसे चमकते सितारे को बुझा दियाः डॉ इरफान

Next Post
बीजेपी ने  राज पलिवार जैसे चमकते सितारे को बुझा दियाः डॉ इरफान

बीजेपी ने राज पलिवार जैसे चमकते सितारे को बुझा दियाः डॉ इरफान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d