BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस साल एक दिन में सर्वाधिक 59,118 नए मामले

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
इस साल एक दिन में सर्वाधिक 59,118 नए मामले
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 59,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,46,652 हो गई. इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं.

आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 18 अक्टूबर 2020 को 24 घंटे में संक्रमण के सर्वाधिक 61,871 नए मामले सामने आए थे.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचारधीन मरीजों की संख्या भी करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है.

आंकड़ों के अनुसार, लगातार 16वें दिन वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,21,066 हो गई, जो कुल मामलों का 3.55 प्रतिशत है. वहीं, 24 घंटे में 257 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,60,949 हो गई.

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. हालांकि, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में और गिरावट आई है और अब वह 95.09 प्रतिशत हो गई है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है.

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 25 मार्च तक 23,86,04,638 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. इनमें से 11,00,756 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वार्षिक ऋण योजना में लक्ष्य अनुरूप सभी बैंक करें प्रदर्शन

Next Post

सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता हैः राहुल गांधी

Next Post
सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता हैः राहुल गांधी

सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता हैः राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d