BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मायावती के भाई पर IT का बड़ा एक्शन, 400 करोड़ का बेनामी कमर्शियल प्लॉट जब्त

by bnnbharat.com
July 18, 2019
in समाचार
मायावती के भाई पर IT का बड़ा एक्शन, 400 करोड़ का बेनामी कमर्शियल प्लॉट जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

मायावती के भाई आनंद कुमार की संपत्ति की जांच आयकर विभाग कर रहा था. आयकर विभाग को इस जांच में पता चला कि आनंद कुमार के पास नोएडा में 28328 स्क्वायर मीटर का एक बेनामी प्लॉट है. सात एकड़ में फैले इस प्लॉट की कीमत करीब 400 करोड़ रुपये है.मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आनंद कुमार और उनकी पत्‍नी की 400 करोड़ रुपये की कीमत की बेनामी सात एकड़ जमीन जब्‍त की है. आनंद कुमार बहुजन समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं. बताया जा रहा है कि ये कमर्शियल प्‍लॉट है.

आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने 400 करोड़ के बेनामी प्लॉट को जब्त किया है. ये प्लॉट उत्तर प्रदेश के नोएडा में है.

आयकर विभाग के मुताबिक, मायावती के भाई आनंद कुमार की 1,300 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच चल रही है. आयकर विभाग ने अपनी जांच में आरोप लगाया कि आनंद कुमार की संपत्ति में 2007 से 2014 तक 18,000 फीसदी की वृद्धि हुई है. उनकी संपत्ति 7.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,300 करोड़ रुपये हो गई. 12 कंपनियां आयकर विभाग की जांच के दायरे में है, जिसमें आनंद कुमार निदेशक हैं.

आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने 400 करोड़ रुपये के एक बेनामी प्लॉट को जब्त किया है. यह प्लॉट दिल्ली से सटे नोएडा में है.

आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने जारी किया था. इसके बाद आज यानी 18 जुलाई को आयकर विभाग ने प्लॉट को जब्त कर लिया है.

आयकर विभाग के सूत्रों का दावा है कि आनंद कुमार की कुछ और बेनामी संपत्तियों की जानकारी उनके पास है, जिसे भविष्य में जब्त किया जा सकता है. आनंद कुमार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की आंच मायावती तक पहुंच सकती है. इस मामले की जांच आयकर विभाग के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चंद्रयान-2 होगा 22 जुलाई को प्रक्षेपित

Next Post

पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ सबजोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार

Next Post

पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ सबजोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d