यूपीः बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मायावती ने कहा है कि वो आगामी चुनाव अकेले दम पर लड़ेंगी. इस बार किसी के साथ वो गठबंधन नहीं करेंगी. कांशीराम के जन्मदिन पर मायावती ने ये ऐलान सोमवार को किया है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और जीतेगी. आगे मायावती ने कहा है कि बसपा ही एक मात्र पार्टी है जो कांशीराम के उद्देश्य को आगे लेकर बढ़ रही है.

