BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाई की कंपनी पर छापों के बाद भड़कीं मायावती

by bnnbharat.com
July 19, 2019
in समाचार
भाई की कंपनी पर छापों के बाद भड़कीं मायावती
Share on FacebookShare on Twitter

आयकर विभाग ने मायावती के भाई और बीएसपी नेता आनंद कुमार की कंपनी के 400 करोड़ रुपए का सात एकड़ प्लाट जब्त किया गया है. आनंद कुमार पर यह कार्रवाई बेनामी कानून के तहत की गई. आरोप है कि जिस रकम से ये प्लाट खरीदा गया वो कमाई फर्जी कंपनियों के जरिए की गई है और ये प्लॉट नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित है.

भले ही मायावती इसे बदले की कार्रवाई बता रही हो लेकिन बीजेपी,कांग्रेस और एसपी एक सुर में सवाल खड़े कर रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में भी मायावती और उनके भाई आनंद कुमार मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आशंका जताई जा रही है कि 400 करोड़ का जो प्लॉट खरीदा गया है वो रिश्वत का भी हो सकता है, जिस पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई भी हो सकती है. जांच की आंच में मायावती भी आ सकती है.

भाई आनंद कुमार की संपत्ति जब्त होने के बाद बीएसपी अध्यक्ष मायावती बीजेपी पर भड़क गई हैं. मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और कहा है कि बीजेपी विरोधियों को फंसाने में लगी है लेकिन उनकी पार्टी डरने और झुकने वाली नहीं है. मायावती ने ट्वीट किया, ”ऐसी ही घिनौनी हरकत इसी पार्टी की सरकार ने सन् 2003 में भी आयकर व सीबीआई आदि के जरिए हमारे विरूद्ध की थी, जो सर्वविदित है, जिसमें फिर हमें अन्त में काफी संघर्ष के बाद मा. सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिला.”

एक दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, ”बीजेपी केन्द्र की सत्ता का अभी भी दुरुपयोग कर अपने विपक्षियों को षडयंत्र के तहत जबरन फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है. इसी क्रम में अब मेरे भाई-बहनों आदि को भी जबर्दस्ती परेशान किया जा रहा है, जो अति-निन्दनीय है. लेकिन इससे बीएसपी डरने व झुकने वाली नहीं है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान जाधव को देगा राजनयिक पहुंच

Next Post

दुबई से लाया गया IMA पोंजी स्कैम का आरोपी मंसूर खान

Next Post
दुबई से लाया गया IMA पोंजी स्कैम का आरोपी मंसूर खान

दुबई से लाया गया IMA पोंजी स्कैम का आरोपी मंसूर खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d